Thursday, 7 January 2021

सरकार का ऑफिशियल ऐप अभी आया ही नहीं; उस पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही लगेगा टीका

कोविड-19 महामारी के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन (Co-WIN) ऐप जारी किया है। हालांकि, अब इस ऐप को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की तरफ से चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कोविन (CoWIN) ऐप्स को डाउनलोड ना करें। ये फर्जी ऐप्स हैं, जो आपकी पर्सनल जानकारी चोरी कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर CoWIN नाम से कई ऐप्स दिख रहे हैं।

उन्होंने ये भी साफ किया कि सरकार की तरफ से फिलहाल ऑफिशियल कोविन ऐप लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में किसी भी कोविन ऐप को डाउनलोड न करें। इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कोविन ऐप को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

क्या है कोविन ऐप?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन के लिए कोविन (CoWIN) ऐप को तैयार किया है। इसकी मदद से वैक्सीन डिलीवरी की रियल टाइम मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। ऐप के जरिए सरकार वैक्सीनेशन हो चुके लोगों का डेटा सुरक्षित रख पाएगी। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।

कोविन (कोविड-19 वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क), eVIN (इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) का अपग्रेडेड वर्जन है। एप्लिकेशन का काम पूरा होने के बाद इसे गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा।

कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस
कोविन ऐप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिलहाल ऐप इन्स्टॉल नहीं कर पाएंगे। इसके रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस कुछ इस तरह की होगी।

  • कोविन की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो और आईडी की जरूरत होगी।
  • आईडी में वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन डॉक्युमेंट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने मोबाइल नंबर की जानकारी भी देनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन होते ही SMS के जरिए वैक्सीनेशन की डेट, टाइम और जगह दी जाएगी।

12 भाषाओं में भेजे जाएंगे SMS
वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे लोगों को जानकारी देने के लिए 12 भाषाओं में SMS भेजे जाएंगे। वैक्सीन लगवाकर एक QR कोड सर्टिफिकेट भी मिलेगा जिसे मोबाइल में स्‍टोर करके रखा जा सकता है। QR कोड बेस्ड सर्टिफिकेट को स्टोर करने के लिए सरकार के डॉक्यूमेंट स्टोरेज ऐप 'डिजीलॉकर' को इंटीग्रेट किया जा सकता है। इसके साथ 24×7 की सुविधा भी मिलेगी।

3 चरण में होगा वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि कोरोना वैक्सीन के टीके लोगों को 3 चरणों में लगाए जाएंगे। इनमें पहले चरण में सभी फ्रंटलाइन हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों शामिल हैं। आखिर में गंभीर स्थिति वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा।

कोविन ऐप में 5 मॉड्यूल
इस ऐप से वैक्सीनेशन की प्रोसेस, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्टिविटीज, टीकाकरण कर्मियों और उन लोगों के लिए एक मंच की तरह काम करेगा, जिन्हें वैक्सीन लगाई जाना है। इसमें 5 मॉड्यूल दिए हैं। जिसमें प्रशासनिक मॉड्यूल, रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, वैक्सीनेशन मॉड्यूल, लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और रिपोर्ट मॉड्यूल शामिल है।

  • प्रशासनिक मॉड्यूल: वे लोग जो वैक्सीनेशन इवेंट का संचालन करेंगे। इस मॉड्यूल के जरिए वे सेशन तय कर सकते हैं, जिसके जरिए टीका लगवाने के लिए लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिलेगी।
  • रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल: उन लोगों के लिए होगा जो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।
  • वैक्सीनेशन मॉड्यूल: उन लोगों की जानकारियां वेरिफाई करेगा, जो टीका लगवाने के लिए अपना रजिट्रेस्शन करेंगे और इस बारे में स्टेटस अपडेट करेगा।
  • बेनिफिशियल अप्रूवल मॉड्यूल: इसके जरिए टीकाकरण के लाभान्वित लोगों को मैसेज भेजे जाएंगे। इससे क्यूआर कोड भी जनरेट होगा और लोगों को वैक्सीन लगवाने का ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
  • रिपोर्ट मॉड्यूल: इसके जरिए टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट तैयार होंगी। जैसे, टीकाकरण के कितने सेशन हुए, कितने लोगों को टीका लगा, कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन के बावजूद टीका नहीं लगवाया आदि।

मेडिकल और फ्रंटलाइन वर्कर्स को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं
सरकार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों और मेडिकल फ्रंटलाइन वर्कर्स का डाटा कोविन ऐप पर अपलोड किया जा रहा है। इन लोगों को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने कोविन ऐप के सॉफ्टवेयर को चेक करने के लिए अलग-अलग स्तर पर कई बार रिहर्सल की है। 700 जिलों में 90 हजार से ज्यादा लोगों को सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harsh Vardhan: COVID Vaccine CO WIN Fake Apps | Everything You Need To Know About CO WIN Apps Registration


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oqT8fg

Samsung Galaxy M02s भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

Samsung Galaxy M02s एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 5000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। Galaxy M02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/398m4SK

Wednesday, 6 January 2021

इसे एग्री किया तो प्राइवेसी खत्म होगी, नहीं किया तो अकाउंट डिलीट करना होगा; सवाल-जवाब में समझें आप पर इसका क्या असर होगा?

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए नया साल नई शर्तों के साथ शुरू हुआ है। शर्तें भी ऐसी जिन्हें नहीं माना तो अकाउंट डिलीट करना होगा। शर्तें मानना है या नहीं, इस बारे में सोचने के लिए 8 जनवरी तक का वक्त है। दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं। इन शर्तों से जुड़े कई सवाल दिमाग में उठ रहे होंगे। हम ऐसे ही इनके जवाब दे रहे हैं।

1. क्या है वॉट्सऐप की नई पॉलिसी?
वॉट्सऐप पर नए टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी का अपडेट मिलने लगा है। इसमें लिखा है कि यूजर्स को ये पॉलिसी एग्री करना होगी। ये 8 फरवरी, 2021 से लागू हो रही है। इस तारीख के बाद इसे एग्री करना जरूरी होगी। यदि एग्री नहीं करते हैं तब अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आप हेल्प सेंटर पर विजिट कर सकते हैं। अभी पॉलिसी में एग्री और नॉट नाउ का ऑप्शन मिल रहा है।

इसमें लिखा है कि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वॉट्सऐप को जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उन्हें कहीं भी यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले कर सकती है।

2. वॉट्सऐप ने ऐसा फैसला क्यों लिया?
इस पॉलिसी को एग्री करने के बाद वॉट्सऐप अपनी 200 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का डेटा एक्सेस कर पाएगी। यानी वो उनके डेटा को दूसरे प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर पाएगी। नई पॉलिसी के नोटिफिकेशन में उसने साफ लिखा है कि अब वॉट्सऐप आपकी हर सूचना अपनी पेरेंट कंपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर करेगा। यानी वॉट्सऐप अपने यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल करके पैसे भी कमाएगी।

3. पॉलिसी का यूजर पर क्या असर होगा?
ये तय हो चुका है कि आप वॉट्सऐप चलाते हैं तब ये पॉलिसी एग्री करना होगी। यानी न चाहते हुए भी आपको अपने वॉट्सऐप की प्राइवेसी कंपनी के साथ शेयर करना होगी। यानी वॉट्सऐप अब आपके डेटा पर पूरी नजर रखेगी और आपकी प्राइवेसी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इस बात को ऐसे समझें...

  • खर्च से तय होंगे विज्ञापन: वॉट्सऐप आपके बैंक का नाम, कितनी राशि और डिलीवरी का स्थान सभी ट्रैक करेगा। इससे फेसबुक-इंस्टाग्राम भी आपके फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन जान जाएंगे। ट्रांजेक्शन डिटेल से कंपनी आपकी प्रोफाइलिंग करेगी। यानी आप इडली-डोसा खाते हैं तो अमीर आदमी नहीं हैं। स्टारबक्स जाते हैं तो अमीर हैं। फिर आपको महंगी गाड़ियों के विज्ञापन दिखने लगेंगे।
  • आईपी एड्रेस और लोकेशन ट्रेस होगी: वॉट्सऐप ने विकल्प दिया है कि यूजर अपनी लोकेशन एक्सेस डिसेबल कर सकते हैं। हालांकि उसने यह भी कहा है कि आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर से अंदाजा लग जाएगा आप कब-कहां जाते हैं।
  • स्टेटस भी सुरक्षित नहीं: वॉट्सऐप आपका स्टेटस भी पढ़ेगा। जोखिम यह है यदि आपने लिखा- बताएं कौन सी गाड़ी खरीदूं। तो फेसबुक-इंस्टाग्राम भी इसे पढ़ेंगे और आपको गाड़ियों के विज्ञापन दिखने लगेंगे।
  • कंटेंट पर सजेशन और एनालिसिस मिलेगा: वॉट्सऐप आपको दोस्तों, ग्रुप्स, कंटेंट आदि के सजेशन भी देगा। एक तरह से वॉट्सऐप आपकी हर हरकत पर नजर रखेगा और उसका एनालिसिस करेगा। फेसबुक इसी आधार पर आपको शॉपिंग, प्रोडक्ट के विज्ञापन दिखाएगा।
  • कॉल पर भी होगी नजर: कंपनी को पता होगा आप किसे कितने वॉट्सऐप कॉल करते हैं? किस ग्रुप में ज्यादा सक्रिय हैं? ब्रॉडकास्ट लिस्ट कितनी है? फोटो-वीडियो फॉरवर्ड करने पर सर्वर पर अधिक समय स्टोर रहेंगे। उसे पता होगा कौन-सा कंटेंट ज्यादा फॉरवर्ड हो रहा है। फेक न्यूज ट्रैक करने व चुनाव के समय ये जानकारी अहम होगी। बिजनेस अकाउंट से शेयर होने वाले कैटलॉग का एक्सेस भी वॉट्सऐप के पास होगा।

4. क्या पॉलिसी को एक्सेप्ट करना चाहिए?
नई पॉलिसी का यूजर की प्राइवेसी पर गहरा असर होने वाला है। यानी आप जैसे ही कंपनी की नई पॉलिसी को एग्री करते हैं, उसे अपने डेटा का एक्सेस करने के राइट्स भी दे देंगे। समस्या ये है कि वॉट्सऐप चलाना है तब पॉलिसी को एग्री करना जरूरी है। क्योंकि 8 फरवरी के बाद तो पॉलिसी मानना ही पड़ेगी। यदि एग्री नहीं करते तो वॉट्सऐप अकाउंट को डिलीट करना पड़ेगा।

5 कंपनी की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पॉलिसी का क्या हुआ?
वॉट्सऐप अपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड पॉलिसी में इस बात का दावा करती थी कि आपके मैसेज, डेटा उसके पास भी नहीं रहता। 8 फरवरी के बाद ये बात पुरानी हो जाएगी। कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी में लिखा था कि आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है, इसलिए हमने आपके लिए एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर तैयार किया है।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्ट होने से आपके मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉइस मैसेज, डॉक्यूमेंट, स्टेटस और कॉल सुरक्षित हो जाते हैं और कोई उनका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन फीचर से यह पक्का हो जाता है कि मैसेज और कॉल सिर्फ आपके और आपके कॉन्टैक्ट के बीच ही रहें। कोई और, यहां तक कि वॉट्सऐप भी उन्हें पढ़, सुन और देख न पाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
WhatsApp New Privacy Policy Changes; What You Need to Know in 2021? From Chat History To Backup Restore


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pTJC4s

इन सात एप्स को अपने फोन में डाउनलोड करने की गलती कभी ना करें

गूगल सर्च में कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने पर अक्सर पहला रिजल्ट फर्जी नंबर वाला होता है। गूगल पर नंबर मिलने के बाद लोगों को लगता है कि उन्होंने असली कस्टमर केयर को फोन लगाया है लेकिन अधिकतर मामलों में लोग फर्जी कस्टमर केयर से बात कर रहे होते हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/38nBYJU

Facebook की बदली डिजाइन, हटाया गया सबसे काम का बटन

आमतौर पर पब्लिक फिगर, कलाकार, नेता और किसी संस्थान के फेसबुक पेज बनाए जाते हैं जिनमें फॉलो के साथ लाइक का भी बटन मिलता है लेकिन नए अपडेट के बाद लाइक का बटन नहीं मिलेगा। 

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ooyZpQ

अब महंगा पड़ेगा हीरो की स्कूटर-मोटरसाइकिल खरीदना, देखें नई प्राइस लिस्ट

ऑटो निर्माताओं ने पिछले साल ही घोषणा कर दी थी कि 1 जनवरी 2021 से कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी। हुंडई पहले ही नई प्राइस लिस्ट जारी कर चुका है और अब हीरो मोटोकॉर्प ने भी स्कूटर और मोटरसाइकिलों की नई प्राइस लिस्ट जारी कर दी है। नई कीमतें लागू हो चुकी हैं और जिसके मुताबिक, गाड़ियां 1900 रुपए तक महंगी हो गई हैं। कंपनी का कहना है कि कीमतें बढ़ती इनपुट कॉस्ट और मैनुफैक्चरिंग कॉस्ट की वजह से बढ़ाई जा रही हैं।

1. हीरो मोटरसाइकिलों की नई प्राइस लिस्ट- जनवरी 2021

मॉडल नई कीमत (रु.) पुरानी कीमत (रु.)
एक्सपल्स 200 1,15,230 1,13,730
एक्सट्रीम 160R डिस्क ब्रेक 1,06,950 1,05,050
एक्सट्रीम 160R ड्रम ब्रेक 1,03,900 1,02,000
ग्लैमर डिस्क ब्रेक 75,400 74,500
ग्लैमर ड्रम ब्रेक 71,900 71,000
ग्लैमर ब्लेज ड्रम ब्रेक 73,100 72,200
ग्लैमर ब्लेज डिस्क ब्रेक 76,600 76,600
पैशन प्रो डिस्क 69,600 68,700
पैशन प्रो ड्रम 67,400 66,500
सुपर स्प्लेंडर डिस्क 73,400 72,950
सुपर स्प्लेंडर ड्रम 69,900 69,450
स्प्लेंडर iSmart डिस्क 68,700 68,150
स्प्लेंडर iSmart ड्रम 66,500 65,950
स्प्लेंडर प्लस ब्लैक एक्सेंट 65,295 64,470
स्प्लेंडर प्लस i3S 65,295 64,470
स्प्लेंडर प्लस सेल्फ स्टार्ट 64,085 63,260
स्प्लेंडर प्लस किक स्टार्ट 61,785 60,960
एचएफ डीलक्स i3S ब्लैक 60,225 60,225
एचएफ डीलक्स i3S 61,225 59,800
एचएफ डीलक्स सेल्फ स्टार्ट 59,900 58,600
एचएफ डीलक्स किक स्टार्ट 51,200 49,950
एचएफ डीलक्स स्पोक व्हील्स 50,200 48,950
  • सबसे ज्यादा 1900 रुपए की बढ़ोतरी एक्सट्रीम 160R की कीमतों में हुई है, इसके बाद एक्सपल्स 200 आती है, जिसकी कीमतों में 1,500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जो वर्तमान में हीरो की लाइनअप में केवल दो 125+ सीसी मोटरसाइकिल हैं। ग्लैमर (ग्लैमर ब्लेज डिस्क वैरिएंट को छोड़कर) और पैशन की कीमतें 900 रुपए तक बढ़ गई हैं।
  • सबसे अधिक बिकने वाली स्प्लेंडर रेंज (स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर आईस्मार्ट, और सुपर स्प्लेंडर) की कीमतें मॉडल वाइज 450 रुपए से 825 रुपए तक बढ़ी है।
  • हीरो एचएफ डीलक्स की कीमत 1250 रुपए से 1435 रुपए के बीच बढ़ाई गई है। i3S ब्लैक वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखा गया, यह पहले जितनी ही है।

160 किमी. चलने वाली हीरो AE 47 से लेकर एनफील्ड की 650cc क्रूजर तक, इन 5 बाइक्स पर टिकी हैं सबकी निगाहें

2. हीरो स्कूटरों की नई प्राइस लिस्ट- जनवरी 2021

मॉडल नई कीमत (रु.) पुरानी कीमत (रु.)
डेस्टिनी 125 डिस्क 70,450 69,700
डेस्टिनी 125 ड्रम 66,960 66,310
मेस्ट्रो 125 स्टेल्थ 72,950 72,950
मेस्ट्रो एज 125 डिस्क 71,450 71,450
मेस्ट्रो एज 125 ड्रम 69,250 69,250
मेस्ट्रो एज 110 ZX 63,450 62,950
मेस्ट्रो एज 110 VX 61,950 61,450
प्लेजर प्लस ZX प्लेटिनम 61,950 60,950
प्लेजर प्लस VX 59,950 58,950
प्लेजर प्लस LX 57,300 56,800
  • हीरो के स्कूटरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। डेस्टिनी 125 के ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 650 रुपए तक बढ़ी है जबकि डिस्क ब्रेक मॉडल की कीमत 750 रुपए तक बढ़ गई है। मैस्ट्रो एड 110 की कीमत में 500 रुपए का इजाफा हुआ है।
  • प्लेजर प्लस की कीमत में 500 से 1000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि मेस्ट्रो एज 125 की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, क्योंकि इसे कुछ महीने पहले ही बीएस 6 अवतार में पेश किया गया था।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hero Motocorp Jan 2021 Price List – Splendor, Passion, Xtreme, Pleasure


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bo8iOm

Beetel Flix ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला वायरलेस स्पीकर Tripper

Flix Tripper कीमत 4,199 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री अमेजन के अलावा ऑफ लाइन स्टोर्स से जल्द ही शुरू होगी, हालांकि कंपनी ने बिक्री की कोई तय तारीख नहीं बताई है। Flix Tripper के साथ 360 डिग्री साउंड मिलने का दावा किया गया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2LwG74X

भारत में वापसी को तैयार Vaio, 15 जनवरी को लॉन्च होगा नया लैपटॉप

Flipkart पर Vaio के अपकमिंग लैपटॉप को लेकर पेज लाइव हो गया है जिसमें लैपटॉप के डिजाइन की एक हल्की झलक देखी जा सकती है। माइक्रो साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक Vaio के इस लैपटॉप को काफी हल्का बनाया गया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3omkl2z

वॉट्सऐप की नई शर्तें सभी के लिए मानना जरूरी होगा, ना करने पर अकाउंट डिलीट करना होगा

नए साल में वॉट्सऐप की टर्म्स एंड कंडीशन को मानना सभी यूजर्स के लिए जरूरी हो गया है। यदि यूजर उन्हें एक्सेप्ट नहीं करेंगे तब वे अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। दरअसल, वॉट्सऐप अपनी सर्विस को लेकर कई शर्तें 8 फरवरी, 2021 से लागू करने जा रही है। इसमें कहा गया है कि यदि आपको वॉट्सऐप सर्विस की शर्तें मंजूर नहीं हैं तो अपना अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं।

वॉट्सऐप के फीचर्स और नए अपडेट को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने पहले एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, नई शर्तों में साफ तौर पर लिखा गया है कि यदि किसी यूजर को कंपनी की शर्तें मंजूर नहीं हैं तो वह अपना अकाउंट डिलीट कर सकता है। अब पॉलिसी का मैसेज अकाउंट पर आने लगा है।

नई शर्तों में यह भी बताया गया है कि नए साल में फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप यूजर्स के डाटा का इस्तेमाल किस तरह करेगी। इसमें यह बताया गया है कि फेसबुक बिजनेस के लिए आपके चैट को कैसे स्टोर और मैनेज किया जाएगा।

वॉट्एसऐप के स्पोक्सपर्सन ने भी नई शर्तों को लेकर पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप यूज करने के लिए उसकी शर्तों को मानना अनिवार्य होगा। ये शर्तें अगले साल 8 फरवरी से लागू होंगी।

वॉट्सऐप के नए फीचर्स

वॉट्सऐप ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर रोलआउट करने की घोषणा की थी और अब यह फीचर सभी भारतीयों के लिए उपलब्ध है। एक बार वॉट्सऐप डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर इनेबल हो जाने के बाद, मैसेज भेजे जाने के सात दिनों के बाद मीडिया फाइल्स, ऑडियो फाइल्स और अन्य कंटेंट ऑटोमैटिक चैट से गायब हो जाएंगे।

वहीं, कंपनी ने पेमेंट फीचर भी रोलआउट कर दिया है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने वॉट्सऐप को UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी दी है। वॉट्सऐप फेसबुक की सब्सिडियरी कंपनी है। इसका अपडेट धीरे-धीरे कर यूजर्स के पास आएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
WhatsApp Users Must Accept Updated Terms of Service in 2021, or ‘Delete Account’: Report


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jz02zL

Galaxy S21 Series: 2010 में आई थी पहली S सीरीज, जानें 10 सालों में कितना बदला सैमसंग का फ्लैगशिप

Galaxy S21 Series से भी इसी तरह की उम्मीद है। Galaxy S सीरीज 10 साल का हो चुका है। आइए देखते हैं पिछले 10 सालों में गैलेक्सी एस सीरीज के फोन में कौन-कौन से बदलाव हुए हैं। बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस सीरीज का पहला स्मार्टफोन 2010 में पेश किया था।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3hRnW6b

अब वैगनआर, इग्निस और एस-क्रॉस को भी मंथली सब्सक्रिप्शन पर घर ला सकेंगे, जानिए क्या सुविधाएं मिलेंगी

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने बुधवार को वैगनआर, इग्निस और एस-क्रॉस क्रॉस-ओवर जैसी मॉडलों के लिए भी सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया। पहले जहां सब्सक्रिप्शन प्लान सिर्फ महंगे मॉडलों तक सीमित था, वहीं अब कंपनी सस्ते और ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स पर भी यह सुविधा दे रही है। सब्सक्रिप्शन प्लान में क्या-क्या सुविधा मिलेगी, चलिए समझते हैं...

किन शहरों में मिलेगी सुविधा?
यह सुविधा दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में कंपनी की 'मारुति सुजुकी सब्सक्राइब' स्कीम के तहत मिलेगी।

हर महीने कितने का खर्च आएगा?
मॉडल के हिसाब से सब्सक्रिप्शन अलग-अलग है। दिल्ली में 48 महीने के अवधि के लिए ग्राहकों को वैगनआर Lxi वैरिएंट के लिए 12,722 रुपए प्रतिमाह और इग्निस सिग्मा के लिए 13,772 रुपए (सभी टैक्स मिलाकर) देना होगा।

प्लान में क्या-क्या सुविधा मिलेगी?
मारुति सुजुकी सब्सक्राइब में ग्राहक को केवल एक मासिक सब्सक्रिप्शन देना होता है, जिसके एवज में उसे चुने गए प्लान के पूरे कार्यकाल के लिए मेंटेनेंस, 24×7 रोड साइड असिस्टेंस और बीमा की सुविधा दी जाती है। अपनी सुविधा के अनुसार ग्राहक 24, 36 और 48 महीने तक का प्लान चुन सकते हैं।

प्लान खत्म होने के बाद क्या विकल्प मिलेगा?
सब्सक्रिप्शन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राहक मौजूदा प्लान को बढ़ाने, किसी नए वाहन में अपग्रेड होने और मार्केट प्राइस पर उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए वाहन को खरीदने तक का विकल्प चुन सकता है।

पिछले साल शुरु हुई थी स्कीम
कंपनी ने पिछले साल दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों में मारुति सुजुकी सब्सक्राइब स्कीम शुरू की थी, जिसमें एरिना डीलरशिप की स्विफ्ट, डिजायर, विटारा ब्रेजा, अर्टिगा और नेक्सा डीलरशिप की बलेनो, सियाज और XL6 शामिल थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Maruti Launches Subscription Plan For More Cars – Wagon R, Ignis & S-Cross


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ja9lN

ट्रम्प ने जाने से पहले चीन को दिया झटका, 8 ऐप्स पर लगाया बैन; इनमें वीचैट पे और अलीपे भी शामिल

डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पद छोड़ने से पहले चीन को एक और झटका दिया है। उन्होंने चीनी कंपनियों के मालिकाना हक वाले 8 ऐप से लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिन ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसमें वीचैट पे (WeChat Pay) और जैक मा के एंट ग्रुप का अलीपे (Alipay) भी शामिल है।

ट्रम्प ने अपने आदेश में कहा कि चीन में बने और वहीं से ऑपरेट होने वाले इन ऐप के चलते राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। इसलिए इन ऐप्स पर तत्काल कार्रवाई करना जरूरी है। ट्रम्प ने आदेश पर हस्ताक्षर करने के दौरान भारत के उस फैसले का भी हवाला दिया, जिसमें उसने 200 से अधिक चीन से जुड़े सॉफ्टवेयर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।

45 दिन बाद बंद हो जाएंगे ऐप
ट्रम्प के आदेश में कहा गया है कि ये सभी ऐप चीन द्वारा बनाए और ऑपरेट किए जा रहे हैं। अलीपे (Alipay), कैमस्कैनर (CamScanner), क्यूक्यूवॉलेट (QQ Wallet), शेयरइट (SHAREit), टेनसेंट क्यूक्यू (Tencent QQ), वीमैट (VMate), वीचैट पे (WeChat Pay) और डब्ल्यूपीएस ऑफिस (WPS Office) के खिलाफ लगाया गया प्रतिबंध 45 दिन बाद प्रभावी होगा।

अगस्त में भी ट्रम्प ने चीनी कंपनी बाइटडांस के मालिकाना हक वाले टिकटॉक और वीचैट एप पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, बाद में अमेरिकी कोर्ट ने शार्ट वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को रोक दिया था।

सॉफ्टवेयर की मदद से चुरा रहे डेटा
कार्यकारी आदेश के अनुसार एक बयान में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि चीनी ऐप उपयोगकर्ताओं के डेटा को अनधिकृत तरीके से सर्वर से चोरी कर रहे थे। संयुक्त राज्य अमेरिका ने आकलन किया है कि कई चीनी कनेक्टेड सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन बड़ी संख्या में अमेरिका के लाखों यूजर्स का डेटा प्राप्त कर रही हैं, जिनमें संवेदनशील निजी जानकारी भी शामिल है। इन जानकारियों को चीनी सेना और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को एक्सेस करने की अनुमति होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donald Trump signs order banning transactions with eight Chinese apps including Alipay


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pVcQjC

प्ले-स्टोर पर फर्जी CoWIN एप की लगी भरमार, स्वास्थ्य विभाग ने किया सतर्क

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद सभी CoWIN एप फर्जी हैं। असली एप का नाम Co-WIN है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी फर्जी CoWIN एप को लेकर लोगों को आगाह किया है और डाउनलोड ना करने की सलाह दी है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/38jd0v9

नए लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट और लेजेंडर, जानिए कीमत से लेकर पावर तक सबकुछ

टोयोटा ने बुधवार को फॉर्च्यूनर के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 29.98-37.58 लाख रुपए है। यह 2016 में आई वर्तमान जनरेशन मॉडल के लिए पहला बड़ा अपडेट है। नई फॉर्च्यूनर में रिफ्रेश्ड लुक के साथ इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। जानिए पहले से कितना अलग है फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट वर्जन...

टोयोटा फॉर्च्यूनर: भारत में कीमत और हाइलाइट्स

  • 2021 फॉर्च्यूनर में री-डिजाइन एलईडी हेडलाइट्स और इंटीग्रेट डीआरएल के साथ नया फेस देखने को मिलेगा, इसका अलावा इसमें बड़ा मेश-पैटर्न ग्रिल, रिशेप्ड फ्रंट बंपर, नए 18 इंच अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे। पीछे की तरफ पहले से पतले एलईडी टेल लाइट्स दी गई है।
  • इंटीरियर की बात करें तो, पुराने मॉडल की तुलना में डिजाइन में कोई खास बदलाव तो नहीं मिलेगा लेकिन अपडेट के तौर पर 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो सभी कनेक्टिविटी ऑप्शन को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।
  • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में मामूली सा अपडेट किया गया है, साथ ही 8-वे पावर-एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट्स मिलेंगी। इक्विपमेंट लिस्ट में एलईडी एंबिएंट लाइट्स, 11-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा के साथ दो इंटीरियर कलर स्कीम जोड़ी गई हैं।

टोयोटा फॉर्च्यूनर लेजेंडर: कीमत और अन्य जानकारी

  • कंपनी ने अपडेटेड फॉर्च्यूनर लाइनअप के साथ लेजेंडर वर्जन भी लॉन्च किया है, जो ज्यादा स्पोर्टीयर लुक के साथ आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 37.58 लाख रुपए है। डिजाइन में अंतर इसके अलग फेस और स्प्लिट ग्रिल, अलग फ्रंट बंपर जिसमें एलईडी टर्न इंडिकेटर्स फिक्स हैं, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स जिसमें एलईडी डीआरएल के लिए यूनिक पैटर्न दिया गया है और ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
  • भारत में लेजेंडर वर्जन सिर्फ पर्ल व्हाइट विद ब्लैक रूफ में ही उपलब्ध है, जबकि इंटीरियर में सिर्फ सिंगल कलर स्कीम-ब्लैक एंड मरून ही मिलेगा। लेजेंडर में हैंड्स फ्री टेल गेट ओपनिंग फंक्शन मिलेगा।

टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट: इंजन और गियरबॉक्स डिटेल्स

  • आउटगोइंग मॉडल की तुलना में फेसलिफ्ट मॉडल 2.7 लीटर पेट्रोल और 2.8 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध होगी। पेट्रोल इंजन 166 हॉर्स पावर और 245 एनएम टॉर्क जनरेट करेगी (जो पहले जितना ही है) और 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी।
  • सबसे बड़ा डीजल इंजन में देखने को मिलेगा, जो 2.8 लीटर इंजन के साथ आएगी, जो अब 204 हॉर्स पावर लेकिन पहले जितना ही 420 एनएम का टॉर्क (6-स्पीड मैनअल के साथ) और 500 एनएम का टॉर्क (6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ) जनरेट करेगा।
  • पहले की तरह फॉर्च्यूनर पेट्रोल पहले की तरह ही सिर्फ 2 व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आएगी, जबकि डीजल में फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम का ऑप्शन भी मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि लेजेंडर वर्जन सिर्फ 2-व्हील ड्राइव ऑप्शन में ही मिलेगा और इसमें सिर्फ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट: बाजार में किसे चुनौती मिलेगी
टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 29.98-37.58 लाख रुपए है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला फोर्ड एंडेवर (29.99-35.45 लाख रुपए), महिंद्रा अल्टुरस G4 (28.73-31.73 लाख रुपए) और एमजी ग्लॉस्टर (29.98-35.58 लाख रुपए) से होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Toyota Fortuner facelift, Legender launched in India with New Looks and Features, Know Everything From Price to Power


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3olpB6D

Xiaomi के सात Smart TV एक साथ हुए महंगे, 3000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

शाओमी टीवी के जिन मॉडल्स की कीमतों में इजाफा हुआ है उनमें Mi TV 4A, Mi TV 4A Pro, Mi TV 4X और Mi TV Horizon Edition शामिल हैं। 

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ola8U7

मर्ज हो रहे हैं दो बड़े ऑटो निर्माता समूह PSA और FCA, बनाएंगे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटो निर्माता ब्रांड स्टेलेंटिस

जल्द ही ऑटोमोबाइल सेगमेंट में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इटेलियन-अमेरिकन ऑटो निर्माता ग्रुप फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल (एफसीए) और फ्रांस के पीएसए ग्रुप का विलय होने जा रहा है। दोनों ग्रुप मिलकर एक नए स्टेलेंटिस ब्रांड बनाएंगे, जिसके लिए इन्हें शेयर-होल्डर्स से हरी झंडी मिल चुकी है। विलय के बाद स्टेलेंटिस दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटो निर्माता समूह बन जाएगा।

2019 में शुरू हुई बातचीत, 16 जनवरी को पूरी होगी
दोनों ग्रुप पहली बार 2019 में साझेदारी के इरादे से आमने सामने आए और इस समझौते पर सहमत हुए। रेगुलेटर बॉडीज और शेयर-होल्डर्स से मिली मंजूरी के बाद साल की शुरुआत में दोनों समूह अब एक होने जा रहे हैं। इसके लिए जनवरी 16 की तारीख निर्धारित की गई है। विलय पूरा होने के बाद स्टेलेंटिस के शेयर यूरोप और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हो जाएंगे। दोनों समूह ने एक संयुक्त बयान में कहा कि स्टॉक यूरोप में जनवरी 18 और जनवरी 19 को यूएस में व्यापार करेगा।

विलय से पीएसए को मिलेगी अमेरिका में एंट्री
विलय के बाद दोनों समूह की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। पीएसए के वर्तमान सीईओ कार्लोस तवरेज संयुक्त स्टेलेंटिस के सीईओ बन जाएंगे, जबकि एफसीए के सीईओ माइक मैनले ऑटोमेकर के उत्तरी अमेरिकी में कामकाज का नेतृत्व करेंगे। यह विलय पीएसए के लिए खासतौर से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगा, क्योंकि इससे पीएसए के प्यूजो ब्रांड को उत्तरी अमेरिका, विशेष रूप से अमेरिका में वापसी करने में मदद मिलेगी और यह वापसी 2022-23 के आसपास होने की उम्मीद है।

दोनों समूह को होगा फायदा
दोनों समूह ने कहा कि विलय से न सिर्फ लागत बचेगी बल्कि कई तरह की फायदे भी होंगे, जैसे की दोनों आपस में प्लेटफार्म और पावरट्रेन शेयर करेंगे, साथ ही फ्यूचर मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पर भी साथ काम कर सकेंगे। दोनों एक ही छत के नीचे कामकाज पूरा करने की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे करीब 6 बिलियन डॉलर से अधिक की बचत होने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात यह है कि पीएसए और एफसीए दोनों ने विलय के हिस्से के रूप में किसी भी ऑटो प्लांट को बंद नहीं करने का वादा किया, लेकिन स्टेलेंटिस के पोर्टफोलियो में कौन से ब्रांड होंगे, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

कितना बड़ा है दोनों ब्रांड का पोर्टफोलिया

  • फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल वर्तमान में क्रिसलर, डॉज, राम, जीप, फिएट, अल्फा रोमियो, मासेराती और लैंसिया ऑटो ब्रांडों का उत्पादन करता है। वहीं, पीएसए ग्रुप प्यूजो, सिट्रोएन, डीएस, ओपल और वॉक्सहॉल कारें बनाती है।
  • एलएमसी ऑटोमोटिव के साथ एनालिस्ट जेफ शूटर ने कहा कि- विलय के पूरा होने पर, संयुक्त कंपनी दुनिया की चौथी और कुल मिलाकर नेटवर्थ $57 बिलियन हो जाएगी।
  • 2019 में दोनों कंपनियों में मिलकर कुल 89 लाख वाहन बेचे, जो फॉक्सवैगन ग्रुप की तुलना में लगभग 30 लाख वाहन कम हैं।
  • फिएट क्रिसलर और पीएसए दोनों यूरोप में प्रतिस्पर्धा करते हैं, जबकि पीएसए की अमेरिका में लगभग कोई उपस्थिति नहीं है, जहां फिएट क्रिसलर देश में बिक्री के मामले में चौथा सबसे बड़ा वाहन निर्माता है।

भारत में 1827 करोड़ रुपए का निवेश करेगी जीप, अलगे दो साल में लॉन्च करेगी चार नई एसयूवी

स्टेलेंटिस कैसे बनेगा दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ऑटो निर्माता ग्रुप...
1. फॉक्सवैगन- 1.08 करोड़ यूनिट्स

कौनसा समूह कितना बड़ा है यह उनके सेल्स वॉल्यूम के आधार पर तय किया जाता है। 'व्हील्स डॉट का' की अगस्त 2019 में आई रिपोर्ट के मुताबिक, 10.8 मिलियन (1.08 करोड़) यूनिट्स के साथ फॉक्सवैगन ग्रुप दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो निर्माता ग्रुप है। फिलहाल फॉक्सवैगन के पोर्टफोलियो में फॉक्सवैगन, ऑडी, पोर्श, स्कोडा, एसईएटी, बेंटले, बुगाटी और लेम्बोर्गिनी, साथ ही साथ मैन और स्कैनिया हैवी ट्रक जैसे ब्रांड हैं।

2. टोयोटा- 1.05 करोड़ यूनिट

टोयोटा 10.5 मिलियन (1.05 करोड़) यूनिट के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है। जापान की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी अपनी हिनो ट्रक लाइनअप के अलावा दुनिया भर में अपने टोयोटा, लेक्सस और दाईहात्सु ऑटोमोबाइल ब्रांडों की मार्केटिंग करती है।

3. रेनो-निसान-मित्सुबिशी अलायंस- 1.03 करोड़ यूनिट्स

फ्रांस का रेनो और जापान का निसान 1999 में स्ट्रेटजिक पार्टनर बने थे, 2016 में मित्सुबिशी को जोड़ने के लिए तीन अलग-अलग अलायंस बनाए गए जो 10 अलग-अलग ऑटोमोटिव ब्रांड्स को नियंत्रित करते हैं जिसमें रेनो, निसान, मित्सुबिशी, इनफिनिटी, सैमसंग मोटर्स, डैसिया, डैटसन, अल्पाइन, वेंचिया और लाडा शामिल हैं। इस अलायंस के बाद मित्सुबिशी की दोबारा बिक्री शुरू हुई। 2018 में नए ऑटो समूह ने एक साथ 10 मिलियन (1 करोड़) से अधिक वाहन बेचे।

4. एफसीए (48 लाख)+ पीएसए (41 लाख)

रिपोर्ट के मुताबिक, एफसीएस ग्रुप ने कुल 41 लाख वाहनों की बिक्री की। वहीं, दूसरी ओर पीएसए ने कुल 41 लाख वाहन बेचे। पीएसए यूरोप में तीसरा सबसे बड़ा ऑटो निर्माता है और अमेरिका और कनाडा को छोड़कर दुनिया के लगभग हर देश में कारोबार करता है। हालांकि पीएसए और एफसीए के विलय के बाद स्थिति बदल जाएगी और पीएसए का अमेरिकी में एंट्री करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

इस साल आ सकती है सुजुकी-टोयोटा की छोटी ई-कार, हुंडई की ई-कार में मिलेगी 500 किमी. की रेंज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PSA and FCA merge two big auto makers, will form world's fourth largest auto maker brand


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35gVKoh

Mi A3 को मिला दूसरा Android 11 अपडेट, पहले अपडेट के बाद खराब हुए थे कई फोन

Xiaomi Mi A3 के लिए जारी हुए नए एंड्रॉयड 11 अपडेट का वर्जन नंबर 12.0.3.0 है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपडेट की साइज 1.40 जीबी है जिसमें दिसंबर 2020 का सिक्योरिटी पैच भी है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/394eVTw

वॉइस क्वालिटी में पिछले महीने वोडाफोन आइडिया रही अव्वल, जियो-एयरटेल से बेहतर रही कॉलिंग क्वालिटी

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने दिसंबर में वॉइस क्वालिटी से जुड़ी रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने जियो और एयरटेल को पछाड़ते हुए अपने ग्राहकों को बेस्ट वॉइस क्वालिटी दी है। ऑपरेटर्स ने अपनी कंपनी को दिसंबर में औसतन 4.9 वॉइस क्वालिटी रेटिंग दी है। ट्राई ने अपने MyCall पोर्टल पर इस डेटा का अपडेट किया है।

आइडिया को 97.59% और वोडाफोन को 87.68% सैटिस्फैक्टरी रेटिंग
ट्राई के डेटा के मुताबिक, दिसंबर में एक से पांच के स्केल पर आइडिया को 4.9 औसतन इनडोर और आउटडोर कॉल क्वालिटी रेटिंग मिली है। ऑपरेटर को दिसंबर में 97.59% की सैटिस्फैक्टरी रेटिंग मिली है। वहीं नवंबर में आइडिया को 4.9 और 4.8 की एवरेज इनडोर और आउटडोर कॉल क्वालिटी रेटिंग के साथ 4.9 की एवरेज वॉइस क्वालिटी रेटिंग मिली है।

दिसंबर में वोडाफोन दूसरी पोजिशन बरकरार रही। वोडाफोन को औसतन 4.3 वॉइस क्वालिटी रेटिंग मिली है। दिसंबर में वोडाफोन को 87.68% सैटिस्फैक्टरी रेटिंग मिली। वहीं इनडोर कॉल क्वालिटी रेटिंग में 4.4 और 3.6 एवरेज आउटडोर कॉल क्वालिटी रेटिंग मिलगी। पिछले महीने में वोडाफोन को 4.6 औसतन वॉयस क्वालिटी रेटिंग मिली थी।

जियो की रेटिंग में सुधार, BSNL फिसली
देश के सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी रिलायंस जियो को दिसंबर में 3.9 की औसतन वॉइस क्वालिटी रेटिंग मिला। पिछले महीने में इस ऑपरेटर को 3.8 रेटिंग मिली थी। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो ने दिसंबर में 77.81% सैटिस्फैक्टरी रेटिंग दर्ज की है।

दूसरी तरफ, बीएसएनएल को दिसंबर में औसतन 3.9 वॉयस क्वालिटी रेटिंग मिली। पिछले महीने यह 4.1 थी। ऑपरेटर ने दिसंबर में 3.8 की एवरेज इनडोर कॉल क्वालिटी रेटिंग और आउटडोर कॉल क्वालिटी रेटिंग 4.3 दर्ज की। बीएसएनएल को महीने में 76.58% सैटिस्फैक्टरी रेटिंग मिली है।

दिसंबर में एयरटेल की वॉयस क्वालिटी रेटिंग में भी गिरावट दर्ज की गई। ट्राई डेटा के अनुसार, ऑपरेटर ने दिसंबर में 3.1 की रेटिंग दर्ज की है। ये नवंबर में 3.8 थी। भारत के इस दूसरे सबसे बड़े वायरलेस ऑपरेटर ने महीने में 59.46% की सैटिस्फैक्टरी रेटिंग दर्ज की है, जबकि नवंबर में यही रेटिंग 75.21% थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jio Call Quality | Reliance Jio BSNL Vs Vodafone Idea Airtel Voice Call Quality Comparison; What Is The Most Reliable? Latest Trai Data Update


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3947R9s

POCO के ये दो स्मार्टफोन हुए सस्ते, 128GB मॉडल की कीमत अब सिर्फ 10,999

पोको इंडिया ने जिन दो फोन की कीमतों कटौती की है उनमें POCO M2 और POCO C3 शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि POCO M2 6 जीबी रैम कैटेगरी में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2MxMoOl

Tuesday, 5 January 2021

Xiaomi की न्यू ईयर सेल, पोपुलर स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये तक की छूट

इस सेल में रेडमी 9 प्राइम से लेकर रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स तक को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन पर मिलने वाले इस ऑफर का फायदा कंपनी की वेबसाइट, एमआई होम और रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3pNQSPa

ब्रिटिश कंपनी की कार को 5 स्टार रेटिंग मिली, बड़े और बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित; भारत में लॉन्चिंग की तैयारी

ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी (MG) की ZS फेसलिफ्ट को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। ये क्रैश टेस्ट ASEAN NCAP ने किया था। MG ZS का ये 1.5-लीटर C+ मॉडल था। इसे थाइलैंड में तैयार किया गया है। वहीं, इसी सेलिंग भी थाई और वियतनाम मार्केट में की जाती है।

इस एसयूवी को चार अलग तरह से सेफ्टी रेटिंग दी गई है। एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 36.00 में से 32.27 पॉइंट मिले हैं। फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में 16.00 में से 14.27 पॉइंट मिले हैं। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 16.00 में से 16.00 पॉइंट मिले हैं। वहीं, हेड प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी के लिए 4.00 में से 2.00 पॉइंट मिले हैं।

ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के सिर और पैरों के लिए सेफ्टी बेहतर थी। हालांकि, ड्राइवर की छाती की सुरक्षा को कम रेटिंग मिली है, जबकि फ्रंट पैसेंजर के छाती और सीधे घुटने की सेफ्टी को बेहतर रेटिंग मिली है। कुल मिलाकर ZS को एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 90% और 44.82 वेट स्कोर के साथ 5 स्टार रेटिंग मिली है।

चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन

ZS को चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49.00 में से 40.96 पॉइंट मिले। फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में 16.00 में से 14.00 पॉइंट मिले हैं। साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 8.00 में से 8.00 पॉइंट मिले हैं। चाइल्ड सीट इन्स्टॉलेशन असिस्मेंट के लिए 12.00 में से 9.98 पॉइंट मिले। वहीं, व्हीकल-बेस्ड असिस्मेंट के लिए 13.00 में से 9.00 पॉइंट मिले। यानी ZS को चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 90% स्कोर मिला, जिसमें वेट स्कोर 20.90 रहा।

साइड कर्टेन एयरबैग्स से लैस

ZS के सेफ्टी असिस्ट की बात की जाए तब इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स के साथ ABS, ESC, सीटबेल्ट वार्निंग सिस्टम मिलेंगे। पैसेंजर्स की साइड सेफ्टी के लिए इसमें कर्टेन एयरबैग्स दिए हैं। ये सेफ्टी फीचर ऑप्शनल हैं।

MG ZS फेसलिफ्ट की डिटेल

एमजी की ZS भारतीय बाजार में मौजूद नहीं है। इसे थाई और वियतनाम मार्केट में बेचा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इसके इंडियन मॉडल में 1.0-लीटर, डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 111hp का पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। इसकी टॉप स्पीड 180kph होगी। 0-100kph की रफ्तार 12.4 सेकंड में पकड़ लेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MG ZS Facelift obtains 5-star ASEAN NCAP safety rating


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35fP4Xr

Xiaomi के दो साल पुराने इन दो फोन को मिल रहा MIUI 12 का अपडेट

Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के कुछ यूजर्स ने MIUI 12 के अपडेट मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। बता दें कि रेडमी नोट 5 को दो साल पहले 2018 में लॉन्च किया गया था।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2XeIagO

1 फरवरी को भारतीय बाजार में डेब्यू करेगी सिट्रॉन C5 एयरक्रॉस एसयूवी, जीप कंपास-हुंडई ट्यूसॉन से होगा सीधा मुकाबला

फ्रांस की ऑटो निर्माता ग्रुप पीएसए (PSA) अपने सिट्रॉन ब्रांड के साथ भारतीय बाजार में दोबारा एंट्री करने की लिए पूरी तरह से तैयार है। सिट्रॉन की पहली कार C5 एयरक्रॉस एसयूवी होगी। कंपनी इस पिछले साल लॉन्च करने वाली थी लेकिन महामारी समेत कई अन्य कारणों के चलते कंपनी को इसकी लॉन्चिंग टालनी पड़ी।

अब, सिट्रॉन ने पुष्टि की है कि C5 एयरक्रॉस एसयूवी 1 फरवरी 2021 को वर्चुअल इवेंट के जरिए भारतीय बाजार में डेब्यू करेगी। फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कोई सफाई नहीं दी है लेकिन बताया जा रहा है कि यह मार्च तक बाजार में दस्तक देगी। एसयूवी को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है, जिससे इसके कई स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं।

सयूवी को पावर देने के लिए इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन मिल सकता, जो 180 पीएस और 400 एनएम का मैक्सिमम पावर-आउटपुट जनरेट करेगा।

भारत में 1827 करोड़ रुपए का निवेश करेगी जीप, अलगे दो साल में लॉन्च करेगी चार नई एसयूवी

सिट्रॉन C5 एयरक्रॉस एसयूवी: क्या होगा खास

  • लीक हुई स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, सिट्रॉन C5 एयरक्रॉस एसयूवी पीएसए ग्रुप के EMP2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो अंतरराष्ट्रिय बाजारों में अन्य ब्रांड जैसे प्यूजो (Peugeot) और डीएस ऑटोमोबाइल द्वारा भी इस्तेमाल किया जाता है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसयूवी 4500 एमएम लंबी, 1840 एमएम चौड़ी, 1670 एमएम ऊंची होगी। एसयूवी में 2730 एमएम का व्हीलबेस और 230 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलेगा।
  • फीचर्स की बात करें तो, इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरामिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स फ्री टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं मिलेगी। सेफ्टी की बात करें तो एसयूवी मल्टीपल एयरबैग्स, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिटिलिटी कंट्रोल के साथ आएगी।
  • एसयूवी को पावर देने के लिए इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन मिल सकता, जो 180 पीएस और 400 एनएम का मैक्सिमम पावर-आउटपुट जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल के साथ साथ ऑप्शनल 8-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिल सकता है। कहा जा रहा है कि शुरुआती तौर पर एसयूवी में पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा लेकिन बाद में कंपनी इसे ला सकती है।
  • रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि C5 एयरक्रॉस एसयूवी की संभावित कीमत 25-30 लाख रुपए के बीच होगी और भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन जैसे एसयूवी से होगा।

नए साल में फोर्ड इकोस्पोर्ट के पांच वैरिएंट की बिक्री बंद, 39 हजार रुपए तक कम हुई एसयूवी की कीमत; देखें लिस्ट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Citroen C5 Aircross All Set To Make Its Indian Debut On February 1, Compete directly with Jeep Compass-Hyundai Tucson


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3niifiM

WhatsApp Update: नई सेवा शर्त स्वीकार करें, नहीं तो अपना अकाउंट डिलीट कर दें

व्हाट्सएप के इस्तेमाल की नई सेवा शर्तें 8 फरवरी 2021 से लागू हो रही हैं जिसके मुताबिक यदि आपको WhatsApp इस्तेमाल करना है तो आपको उसकी सेवा शर्तें को पूरी तरह से स्वीकार करना होगा, वरना आप चाहें तो अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/398XO2C

Realme Watch S Review: फिटनेस और ट्रेवलर्स के लिए एक परफेक्ट स्मार्टवॉच

Realme Watch S Review: Realme Watch S को ब्लू, ब्लैक, ऑरेंज और ग्रीन सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ खरीदा जा सकता है। Realme Watch S में 1.3 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। इसका डायल सर्कुलर है और ब्राइटनेस 600 निट्स है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2MCUTrD

108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ एमआई 10i लॉन्च, कंपनी का दावा सैमसंग HM2 सेंसर से लैस भारत का पहला फोन

शाओमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन एमआई 10i को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसे भारतीय ग्राहकों के लिए खासतौर से कस्टमाइज किया गया है। कंपनी का दावा है कि भारत का पहला फोन है जो सैमसंग HM2 सेंसर के साथ आता है। फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट है इसका रियर कैमरा सेटअप, जो 108 मेगापिक्सल का मेन सेंसर से लैस है, इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर भी दिया गया है।

एमआई 10i: भारत में कीमत और उपलब्धता

इसमें स्मार्ट आई प्रोटेक्शन फीचर्स जैसे रीडिंग मोड 3.0, सनलाइट डिस्प्ले 3.0 और टीयूवी रेहनलैंड सर्टिफिकेशन मिलते हैं।
  • भारत में यह तीन वैरिएंट में उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 20999 रुपए, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 21999 रुपए और 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 23999 रुपए है।
  • फोन पैसेफिक सनराइज, मिडनाइट ब्लैक और एटलांटिक ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • इसे 7 जनवरी दोपहर 12 बजे से अमेजन, एमआई डॉट कॉम, एमआई स्टूडियो स्टोर्स और एमआई होम स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। ओपन सेल 8 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
  • लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन की खरीदी पर 10 हजार रुपए का जियो बेनीफिट और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई पर 2 हजार रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा।

एमआई 10i: बेसिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

  • डिस्प्ले: फोन MIUI 12 पर काम करता है और इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 1,080x2,400 पिक्सल रिजोल्यूशन को सपोर्ट करते हैं। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश्ड रेट, 450 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1500:01 कन्ट्रास्ट रेशो मिलता है। खास बात यह है कि डिस्प्ले HDR और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है और इसके फ्रंट और बैक दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें स्मार्ट आई प्रोटेक्शन फीचर्स जैसे रीडिंग मोड 3.0, सनलाइट डिस्प्ले 3.0 और टीयूवी रेहनलैंड सर्टिफिकेशन मिलते हैं।
  • कॉन्फिग्रेशन: फोन 8 एनएम पर बेस्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G और एड्रिनो 619 जीपीयू से लैस है, जिसे 8 जीबी तक की रैम और 128 जीबी तक के स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें f/1.75 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल सैमसंग HM2 सेंसर विद, f/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस भी शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का लेंस है।
  • बैटरी: फोन में 4,820mAh बैटरी है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में यह 68 फीसदी तक बैटरी चार्ज होती है और फोन को 0-100 फीसदी तक चार्ज होने में 58 मिनट का समय लगता है।
  • कनेक्टिविटी: इसमें 5G, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। 214 ग्राम वजनी इस फोन का डायमेंशन 165.38x76.8x9mm है। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 स्प्लैश प्रूफ रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, आईआर ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mi 10i With 108-Megapixel Samsung HM2 Sensor, 5G Support Launched in India: Price, Specifications


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pURtin

अल्फाबेट के 7 कर्मचारियों ने 226 को जोड़कर बनाई यूनियन, कंपनी से बेहतर सैलरी और वर्क कल्चर की लड़ाई

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के कर्मचारियों ने लेबर यूनियन बनाई है। ये यूनियन कर्मचारियों की बेहतर सैलरी, नौकरी में सुविधाओं और अच्छे वर्क कल्चर के लिए काम करेगी। इस यूनियन में करीब 226 इंजीनियर्स कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने इस यूनियन को गुपचुप तरीके से बनाया है। दिसंबर 2020 में चुनाव के बाद इसका नाम अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन (AWU) रखा गया।

अमेरिका और कनाडा में मौजूद अल्फाबेट के सभी 120,000 कर्मचारियों के लिए यूनियन खुली है। उन्होंने AWU नाम का सॉफ्टवेयर भी बनाया है। यूनियन ने बताया कि वो पिछले एक साल से इस पर काम कर रही थी। किसी अमेरिकन टेक इंडस्ट्री में यूनियन बनने का ये पहला मौका है।

यूनियन के लीडर्स ने न्यूयॉर्क टाइम्स में एक आर्टिकल में लिखा कि अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन ये सुनिश्चित करना चाहती है कि उसके मेंबर्स को सही सैलरी मिले, शोषण न हो, भेदभाव न हो और सभी बिना किसी डर के काम कर सकें।

7 मेंबर्स ने तैयार की यूनियन

अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन की एग्जीक्यूटिव काउंसिल में 7 लोग शामिल हैं। जिसमें एग्जीक्यूटिव चेयर पारुल कौल हैं। वे गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। काउंसिल में 3 महिलाएं हैं। पूरी टीम कुछ इस तरह है...

गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पारुल कौल यूनियन की एग्जीक्यूटिव चेयर बनीं
नाम यूनियन में पोस्ट
पारुल कौल एग्जीक्यूटिव चेयर
चेवी शॉ एग्जीक्यूटिव वाइस चेयर
एमिली चांग एग्जीक्यूटिव रिकॉर्डिंग चेयर
क्रिस श्मिट एग्जीक्यूटिव फाइनेंस चेयर
अलेजांद्रा बीट्टी एग्जीक्यूटिव एट-लार्ज काउंसिल मेंबर
निक टस्कर एग्जीक्यूटिव एट-लार्ज काउंसिल मेंबर
ऑनी अहसान एग्जीक्यूटिव एट-लार्ज काउंसिल मेंबर

2.50 लाख में सिर्फ 226 कर्मचारी की यूनियन

अल्फाबेट और गूगल में 2.50 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं। इनमें परमानेंट और कॉन्ट्रैक्ट वाले दोनों कर्मचारी शामिल हैं। यूनियन में 226 कर्मचारी हैं। यूनियन के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयर चिवी शॉ ने कहा कि इसके जरिए मैनेजमेंट पर दबाव बनाकर कर्मचारियों की प्रॉब्लम दूर करेंगे। कर्मचारियों की सैलरी से लेकर उन सभी मुद्दों का समाधान करेंगे जिनसे कर्मचारियों पर दबाव रहता है। आने वाले दिनों में यूनियन से कई कर्मचारी जुड़ सकते हैं।

वेबसाइट से यूनियन में हो रही ज्वॉइनिंग

अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज भी तैयार किया गया है। रोचक बात ये है कि यूनियन का चुनाव दिसंबर में हुआ था, लेकिन इसका सोशल पेज सितंबर 2019 में तैयार हो गया था। इसकी वेबसाइट का नाम alphabetworkersunion.org है। यहां से डायरेक्ट यूनियन को ज्वॉइन किया जा सकता है। इसके लिए कर्मचारी को नाम, बर्थ डेट, एड्रेस, ईमेल, सोशल पेज की डिटेल देनी होगी।

यूनियन को लेकर गूगल के पीपुल्स ऑपरेशंस डायरेक्टर कारा सिल्वस्टीन ने कहा कि हम कर्मचारियों के लेबर राइट्स का सम्मान करते हैं। हमने कर्मचारियों के लिए अच्छे वर्क कल्चर और अच्छी सैलरी देने वाला माहौल बनाने की कोशिश की है। हम आगे भी सभी कर्मचारियों के साथ सीधे संपर्क में रहेंगे।

अमेरिका की लेबर रेगुलेटरी बॉडी के गूगल पर आरोप हैं कि वो कर्मचारियों से गैरकानूनी तरीके से पूछताछ करती है। जब कर्मचारियों ने कंपनी की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था और संगठन बनाने की कोशिश की, तब उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। हालांकि, गूगल अपने इस कदम को सही मानती है।

कभी यौन शोषण तो कभी ट्रांसपेरेंसी पर हुआ विवाद

  • यौन शोषण मामला: 2018 में महिलाओं के यौन शोषण मामले में गूगल को कर्मचारियों की कड़ी निंदा का सामना करना पड़ा था। तब कंपनी के 20 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम छोड़कर सड़कों पर उतर आए थे।
  • एआई पर विवाद: गूगल कर्मचारियों ने 2018 में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के साथ होने वाली मावेन परियोजना का विरोध किया था। इस परियोजना में सरकार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) तकनीक को सेना के लिए इस्तेमाल करना चाहती थी। तब 3100 से ज्यादा कर्मचारियों ने कंपनी को लिखा कि गूगल को युद्ध के कारोबार में नहीं उतरना चाहिए।
  • ट्रांसपेरेंसी पर सवाल: एक रिपोर्ट में कहा गया था कि गूगल गुपचुप तरीके से चीन के लिए सर्च इंजन पर काम कर रही है। इसे कंपनी ने ड्रैगनफ्लाइ का नाम दिया है। जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। तब कर्मचारियों ने कंपनी से कहा कि वो अपने काम में पारदर्शिता लेकर आए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google Alphabet Employee Labour Union | Everything You Need To Know About Alphabet Workers Union


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XiN2RT

इस साल आ सकती है सुजुकी-टोयोटा की छोटी ई-कार, हुंडई की ई-कार में मिलेगी 500 किमी. की रेंज

नए साल में ऑटो कंपनियां कंबंशन इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में टोयोटा-सुजुकी ने घोषणा की कि 2021 के अंत तक एक छोटी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेंगी। वहीं हुंडई भी इस साल अपने नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जिसमें 500 किमी. तक की रेंज मिलेगी। चलिए एक-एक कर बात करते हैं इन दोनों डेवलपमेंट्स के बारे में...

1. टोयोटा-सुजुकी की छोटी इलेक्ट्रिक कार

यह एक बजट फ्रेंडली और मास मार्केट फोकस्ड इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।
  • दोनों जापानी कार निर्माता सुजुकी और टोयोटा कई विभागों में एक दूसरे की ताकत का लाभ उठाकर आपसी लाभ के साथ साझेदारी में शामिल हैं। यह न केवल वैश्विक बाजारों बल्कि भारत के लिए भी महत्व रखता है। पिछले साल, टोयोटा की घरेलू प्रोडक्ट सीरीज को ग्लैंजा के साथ बढ़ाया गया, जो कि बलेनो का रीबैज्ड वर्जन थी।
  • कुछ महीने पहले, अर्बन क्रूजर भी इसी बैज स्वेपिंग एक्सरसाइज के जरिए सामने आया था और दोनों ही बिक्री के अच्छे आंकड़े हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा टोयोटा के पोर्टफोलियो में इनोवा क्रिस्टा और फॉरच्यूनर भी सालों से स्थानीय स्तर पर मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी और टोयोटा को लंबे समय तक टोयोटा रैज (Raize) के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक मिड-साइज एसयूवी पर काम कर रहे हैं।
  • यह अगले साल यह लॉन्च हो सकता है और बैज स्वेपिंग एक्सरसाइज के विपरीत, संभवतः इसे हर ब्रांड प्रेफरेंस के साथ डेवलप किया जाएगा और प्रोडक्शन कॉस्ट को कम करने के लिए प्लेटफॉर्म और कंपोनेंट्स को शेयर करेंगे। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सोनेट, निसान किक्स, टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर जैसे मिड-साइज एसयूवी से देखने को मिलेगा।

किफायती इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही कंपनी

  • हाल ही में इंटरनेट पर सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, टोयोटा कोडनेम 560B नाम से एक छोटी कार डेवलप कर रही है और यह इस साल के अंत में या 2022 के शुरुआती समय में लॉन्च हो सकती है। यह एक बजट फ्रेंडली और मास मार्केट फोकस्ड इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।
  • इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टोयोटा एक एमपीवी पर भी काम कर रही है, जिसे मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बीच के स्लॉट में रखा जाएगा। यानी इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा माराजो से देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि यह बैज स्वेपिंग प्रोडक्ट नहीं बल्कि एक पूरी तरह से नया प्रोडक्ट होगा। इस अगले साल की दूसरी छमाही में उतारा जा सकता है।

2. हुंडई की इलेक्ट्रिक कार में मिलेगी 500 किमी. की रेंज

पिछले साल दिसंबर में हुंडई ने अपने नए इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) को पेश किया था।
  • हुंडई मोटर ग्रुप के चेयरमैन यूइसुन चुंग ने भी नए साल पर अपने दुनिया भर में कर्मचारियों को एक मैसेज दिया, जिसमें उन्होंने कंपनी की रणनीति और कमिटमेंट के बारे में बताया। उन्होंने अपने मैसेज में इको-फ्रेंडली के साथ-साथ भविष्य की तकनीक में भी महत्वपूर्ण प्रगति करने पर जोर दिया।
  • चुंग ने कंपनी के विजन के बारे में बात करते हुए कहा कि हुंडई एक टॉप-टियर ग्लोबल इको-फ्रेंडली ब्रांड बन गया है। 'हाल ही में रिलीज हुए इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफॉर्म, ई-जीएमपी (इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर बेस्ड नए वाहनों के लॉन्च के साथ, हम अट्रैक्टिव इको-फ्रेंडली मोबिलिटी का ऑप्शन प्रदान करने की योजना बना रहे हैं।
  • पिछले साल दिसंबर में हुंडई ने अपने नए इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) को पेश किया था, जो एक डेडिकेटेड बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म है। इस साल के बाद से, नया ई-जीएमपी प्लेटफॉर्म, हुंडई समूह के ईवी रेंज (जिसमें हुंडई का IONIQ 5 शामिल है), किआ की पहली डेडिकेटेड BEV,जो इस साल सामने आएगी और जेनेसिस लक्जरी ब्रांड के क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक वाहनों में देखने को मिलेगा।
  • हुंडई के अनुसार, ई-जीएमपी पर बेस्ड ईवी फुल चार्ज में 500 किमी से अधिक की रेंज प्रदान करेंगे (WLTP टेस्ट साइकिल के अनुसार)। इसके अलावा, बैटरी केवल 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज होगी और केवल पांच मिनट की चार्जिंग में 100 किमी ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगी।
  • हुंडई का कहना है कि ई-जीएमपी अपने अन्य प्लेटफार्मों से बेहतर है क्योंकि इसे खास तौर से बैटरी पावर्ड व्हीकल्स के लिए ही डिजाइन किया गया है। नया आर्किटेक्ट अपने अन्य प्लेटफार्मों की तुलना में कई सुविधाएं प्रदान करेगा, जैसे कि डेवलपमेंट फ्लेक्सिब्लिटी, पावरफुल ड्राइविंग परफॉर्मेंस, ड्राइविंग रेंज में वृद्धि, सुरक्षा सुविधाओं को मजबूत करना और पैसेंजर्स और लगेज के लिए अधिक इंटीरियर स्पेस प्रदान करना। मौजूदा फ्रंट-व्हील ड्राइव हुंडई और किआ ईवी के मुकाबले, नए ई-जीएमपी रियर-व्हील ड्राइव होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Toyota-Suzuki Developing A Small Electric Car For Launch In Late 2021, Hyundai To Launch New EVs In 2021 With Over 500 Km Range


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lkc0xR

Redmi Note 9T 5G की लॉन्चिंग तारीख का हुआ खुलासा, जानें फीचर्स

Xiaomi Redmi Note 9T की लॉन्चिंग आठ जनवरी 2021 को होगी। कंपनी ने Redmi Note 9T 5G की लॉन्चिंग को लेकर अपने सोशल मीडिया पेज को भी अपडेट कर दिया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ogibSb

Samsung का बजट स्मार्टफोन Galaxy M02s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Galaxy M02s की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3hJ9z3I

नए साल में फोर्ड इकोस्पोर्ट के पांच वैरिएंट डिस्कंटीन्यू हुए, 39 हजार रुपए तक कम हुई एसयूवी की कीमत, देखें लिस्ट

2012 में लॉन्च हुई फोर्ड इकोस्पोर्ट भारत की पहली सब-फोर मीटर एसयूवी में से एक है, हालांकि एसयूवी को अभी तक कोई जनरेशनल अपडेट नहीं मिला है। बीते कुछ सालों में कई कॉम्पीटिटर्स सेगमेंट में एंट्री कर ले चुके हैं। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने इकोस्पोर्ट 2021 लाइनअप को अपडेट कर दिया है। नई लाइनअप आने के बाद न सिर्फ इसकी कीमत कम हो गई है बल्कि इसके कई सारे मॉडल डिस्कंटीन्यू भी हो गए हैं।

अब इकोस्पोर्ट 2021 लाइनअप की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए हो गई है, जो पहले 8.19 लाख रुपए थी। हालांकि बेस वैरिएंट की शुरुआती कीमत पहले की तरह ही 8.69 लाख रुपए है (सभी कीमतें एक्स-शोरूम)। नीचे लिस्ट में देखे नई प्राइस लिस्ट और वैरिएंट वाइस कीमतों में अंतर...

वैरिएंट जनवरी 2021 कीमत पुरानी कीमत अंतर
एम्बिएंट मैनुअल 7.99 लाख रु. 8.19 लाख रु. -20 हजार रु.
ट्रेंड मैनुअल 8.64 लाख रु. 8.99 लाख रु. -35 हजार रु.
टाइटेनियम मैनुअल 9.79 लाख रु. 9.78 लाख रु. -1 हजार रु.
टाइटेनियम ऑटोमैटिक NA 10.68 लाख रु. डिस्कंटीन्यू
टाइटेनियन प्लस मैनुअल NA 10.68 लाख रु. डिस्कंटीन्यू
थंडर मैनुअल NA 10.68 लाख रु. डिस्कंटीन्यू
स्पोर्ट्स मैनुअल 10.99 लाख रु. 11.23 लाख रु. -24 हजार रु.
टाइटेनियम प्लस ऑटोमैटिक 11.19 लाख रु. 11.58 लाख रु. -39 हजार रु.
एम्बिएंट मैनुअल डीजल 8.69 लाख रु. 8.69 लाख रु. कोई बदलाव नहीं
ट्रेंड मैनुअल डीजल 9.14 लाख रु. 9.49 लाख रु. -35 हजार रु.
टाइटेनियम मैनुअल डीजल 9.99 लाख रु. 9.99 लाख रु. कोई बदलाव नहीं
टाइटेनियम प्लस मैनुअल डीजल NA 11.18 लाख रु. डिस्कंटीन्यू
थंडर मैनुअल डीजल NA 11.18 लाख रु. डिस्कंटीन्यू
स्पोर्ट्स मैनुअल डीजल 11.49 लाख रु. 11.73 लाख रु. -24 हजार रु.

टेबल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोर्ड ने एसयूवी के कई ट्रिम्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है, जिसमें थंडर एडिशन (पेट्रोल-डीजल दोनों), टाइटेनियम प्लस पेट्रोल मैनुअल, टाइटेनियम ऑटोमैटिक पेट्रोल, टाइटेनियम प्लस डीजल मैनुअल के साथ टाइटेनियम प्लस डीजल ऑटोमैटिक शामिल है।
एक ओर जहां कंपनी ने कई सारे वैरिएंट हमेशा के लिए बंद कर दिए, वहीं टाइटेनियम ट्रिम अब सनरूफ के साथ उपलब्ध है, जो पहले सिर्फ टाइटेनियम प्लस ट्रिम में ही उपलब्ध था। यानी कहा जा सकता है कि अब इलेक्ट्रिक सनरूफ इकोस्पोर्ट की आधी लाइनअप में उपलब्ध है।

नए साल में फोर्ड ने अपडेट की इकोस्पोर्ट लाइनअप, अब टाइटेनियम ट्रिम में भी मिलेगा सनरूफ

जल्द ही एक टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट भी लॉन्च करेगी कंपनी
रिपोर्ट्स के यह भी कहा जा रहा है कि फोर्ड जल्द ही इकोस्पोर्ट का टॉप-ऑफ-द-लाइन वैरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें बड़े ग्रिल के साथ स्पोर्टी फ्रंट बंपर और री-स्टाइल हैडलैंप्स देखने को मिलेंगे, जिसमें 360 डिग्री कैमरा जैसे कुछ नए फीचर्स भी पेश किए जाएंगे। हालांकि, 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। नई फोर्ड इकोस्पोर्ट का मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद निसान मैग्नाइट, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टोयोटा अर्बन क्रूजर और महिंद्रा एक्सयूवी 300 से है।

33 हजार रुपए तक महंगी हो गई हैं हुंडई की कारें, देखें नई प्राइस लिस्ट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ford Cuts EcoSport Prices By Rs. 39,000, 5 Variants Discontinued


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pNCWow

Samsung Big TV Days: स्मार्ट टीवी 20% का कैशबैक, फ्री में मिलेगा स्मार्टफोन

सैमसंग के 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 82 इंच और 85 इंच के क्यूलेड टीवी, क्रिस्टल क्लियर 4के यूएचडी, क्यूलेड 8के टीवी खरीदने पर 20 फीसदी तक के कैशबैक के साथ एक्सटेंडेड वारंटी और 1,990 रुपये की ईएमआई का लाभ मिलेगा।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3nfX018

Xiaomi Mi 10i भारत में हुआ लॉन्च, यह है 2021 का सबसे सस्ता 5G फोन

Mi 10i भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 108 मेगापिक्सल का Samsung HM2 sensor दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3ohvLVl

Mi 10i First Impression: पहली नजर में दीवाना बनाता है 2021 का पहला 5G फोन

Mi 10i इस साल लॉन्च होने वाला शाओमी का पहला 5जी स्मार्टफोन है। Mi 10i का मुकाबला वनप्लस नॉर्ड (OnePlus Nord) और गूगल पिक्सल जैसे Google Pixel 4a स्मार्टफोन के साथ है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3nfJHh5

भारत में 1827 करोड़ रुपए का निवेश करेगी कंपनी, अलगे दो साल में लॉन्च करेगी चार नई एसयूवी

अमेरिकी ऑटो कंपनी जीप ने साल 2017 में कंपास एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी। हालांकि, तब से अब तक कंपनी ने अपनी लाइनअप में कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया। नए प्रोडक्ट न होने की वजह से ब्रांड के प्रति ग्राहकों का रुझान कम हो रहा था और बिक्री में भी गिरावट देखने को मिल रही थी। कंपनी अब इन्हीं चीजों को बदलने के लिए भारत में भारी निवेश करने की तैयारी कर रही है।

1,827 करोड़ रुपए का निवेश करेगा ब्रांड
जीप की पैरेंट कंपनी एफसीए (फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल) ने घोषणा की कि वे भारतीय बाजार में कुल $250 मिलियन (लगभग 1,827 करोड़ रुपए) निवेश कर बाजार में अपनी उपस्थिति को बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी अगले दो साल में चार नई एसयूवी भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी, इसमें थ्री-रो एसयूवी, जीप ग्रैंड चेरोकी, एक नई सब-4 मीटर एसयूवी और एक अपडेटेड जीप कंपास शामिल है। कंपनी ने यह भी बताया कि कंपनी रैंगलर एसयूवी को भारत में ही असेंबल करेगी ताकि इसकी कीमत कम रखी जा सके।

7 जनवरी को लॉन्च होगी कंपास फेसलिफ्ट

  • वर्तमान में ब्रांड का एक ही प्रोडक्ट 'कंपास' बजार में मौजूद है। कंपनी 7 जनवरी को इसका फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में लॉन्च करेगी। अपडेटेड मॉडल के एक्सटीरियर में काफी बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जैसे नई फ्रंट ग्रिल, पलते हैडलैंप, नए अलॉय व्हील्स और फ्रंट-रियर में नया बंपर।
  • इंटीरियर में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे, जैसे बड़ा (10+ इंच) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जिसमें सभी लेटेस्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलेंगे और एक नया डैशबोर्ड डिजाइन।
  • आउटगोइंग मॉडल की तरह फेसलिफ्ट जीप कंपास भी अपने रग्ड (रफ एंड टफ) कैरेक्टर और ऑफ-रोड कैपेबिलिटी से लैस होगी, जिसकी वजह से एसयूवी पॉपुलर है। इंजन ऑप्शन में 1.4 लीटर टर्बो-पेट्रोल (163 एचपी) और 2.0 लीटर टर्बो-डीजल (173 एचपी) होंगे, जो पहले की तरह ही होंगे।

26 जनवरी को भारतीय बाजार में डेब्यू करेगी टाटा ग्रेविटास, जानिए हैरियर की तुलना में कितनी अलग है यह एसयूवी

नई 6/7 सीटर एसयूवी पर भी काम कर रही कंपनी
इसके अलावा कंपनी नए 6/7 सीटर एसयूवी पर भी काम कर रही है, जिसे अलग साल लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया मॉडल कंपास पर बेस्ड होगा और इसमें वैसा ही इंजन मिलने की उम्मीद है। लेकिन इसके डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा ताकि इसे कंपास से अलग बनाया जा सके।

रैंगलर-चेरोकी को भारत में असेंबल करेगी कंपनी

  • रैंगलर को भारत में फिलहाल सीबीयू रूट (यानी कंप्लीटली बिल्ट अप) के तहत भारत लाया जाता है, जिससे यह काफी महंगी हो जाती है। कंपनी अब इसे भारत में ही असेंबल करने पर विचार ताकि इसकी कीमत को कम किया जा सके और ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इसे खरीद पाएं। वर्तमान में जीप रैंगलर की एक्स-शोरूम कीमत 63.94-68.94 लाख रुपए है।
  • इसी तरह जीप अपनी फ्लैगशिप मॉडल ग्रैंड चेरोकी को भी भारत में असेंबल करने पर विचार कर रही है। कंपनी भारत से सब-4-मीटर एसयूवी स्पेस में भी एंट्री करने पर विचार कर रही है ताकि किआ सोनेट और विटारा ब्रेजा को चुनौती दी जा सके।

सनरूफ से लैस सबसे किफायती कार हो सकती है रेनो किगर, जानिए लॉन्चिंग डेट और कीमत



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jeep To Invest $250 Million In India, launch Four New SUVs in Next Two Years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pR13CQ

Monday, 4 January 2021

CES 2021: LG ने लॉन्च की अनोखी मुड़ने वाली डिस्प्ले, स्क्रीन से ही आएगी आवाज

एलजी की यह मुड़ने लायक OLED डिस्प्ले CSO टेक्नोलॉजी से लैस है जिसका मतलब है कि डिस्प्ले से ही आपको ऑडियो मिलेगा। डिस्प्ले में वाइब्रेशन भी है। यदि आप इस डिस्प्ले को इस्तेमाल करते हैं तो आपको किसी अन्य स्पीकर की जरूरत नहीं होगी।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3osudYo

Android 11 अपडेट के बाद खराब हुए Mi A3 को फ्री में रिपेयर करेगी Xiaomi

Xiaomi ने साफ शब्दों में कहा है कि अपडेट के बाद जिन यूजर्स के Mi A3 खराब हुए हैं वे देश के 2,000 से अधिक सर्विस सेंटर पर जाकर मुफ्त में अपना फोन टीक करवा सकते हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/35cDcpj

Snapdragon 480 5G प्रोसेसर हुआ लॉन्च, सस्ते 5जी मोबाइल का सपना होगा पूरा

क्वॉलकॉम (Qualcomm) ने अपने लेटेस्ट 5जी चिपसेट स्नैपड्रैगन 480 5G (Snapdragon 480 5G) को लॉन्च कर दिया है। स्नैपड्रैगन 480 5G, स्नैपड्रैगन 4-सीरीज का पहला 5जी प्रोसेसर है जिसे किफायती 5जी स्मार्टफोन के लिए पेश किया गया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/2Xdtlv4

शाओमी ने कंफर्म की रेडमी नोट 9T की लॉन्च डेट, 20 हजार से कम हो सकती है कीमत

शाओमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 9T की लॉन्च डेट का अनाउंसमेंट कर दी। स्मार्टफोन को इसी हफ्ते 8 जनवरी को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका टीजर जारी किया है। टीजर से पता चलता है कि फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा साथ ही इसमें सर्कुलर शेप रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जो पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 प्रो 5G में भी देखने को मिला था।

रेडमी नोट 9T: भारत में कब तक होगा लॉन्च
फिलहाल कंपनी ने फोन की इंडिया लॉन्चिंग को लेकर कोई सफाई नहीं दी है। पिछले साल कंपनी ने तीन रेडमी नोट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए थे, जिसमें रेडमी नोट 9, नोट 9 प्रो और नोट 9 प्रो मैक्स शामिल थे। रेडमी नोट सीरीज भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि इसे भारतीय बाजार में भी जल्द ही लॉन्च करेगी।

वनप्लस ने ऑफिशियली टीज किया अपना पहला फिटनेस बैंड; सामने आई कीमत, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन की जानकारी

रेडमी नोट 9T:क्या होंगे खास हाइलाइट्स

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। पिछले हफ्ते गीकबेंच लीक और बेंचमार्क लिस्टिंग से हिंट मिला था कि फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800U चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस होगा। इसमें अन्य रैम वर्जन भी हो सकते हैं।
  • कैमरे की बात करें तो, रेडमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन चार रियर कैमरा सेंसर के साथ आएगा और एक सिंगल फ्रंट कैमरा सेंसर के साथ आएगा। कैमरा स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन फोन में मेन+अल्ट्रा-वाइड के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कॉम्बो कैमरा सेटअप मिलेगा।
  • हाल ही में शाओमी ने चीन में रेडमी नोट 9 6G के साथ रेडमी नोट 9 4G और 5G मॉडल लॉन्च किए हैं। चीन में रेडमी नोट 9 5G के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY1299 (लगभग 14600 रुपए) है जबकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY1499 (लगभग 16800 रुपए) है और टॉप-एंड 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY1499 (लगभग 19100 रुपए) है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेडमी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन में चार रियर कैमरा सेंसर के साथ आएगा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bfqV7r

OnePlus ने अपने इन यूजर्स को दी बड़ी खुशखबरी, मिलेगा सबसे बड़ा अपडेट

2021 की शुरुआत में कंपनी ने अपनी पुरानी डिवाइस OnePlus Nord, OnePlus 7 और OnePlus 7T सीरीज के लिए OxygenOS 11 का अपडेट जारी करने का एलान किया है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3rOBxQt

कंफर्म! भारत में 18 जनवरी को लॉन्च होगा OPPO Reno5 Pro 5G, ये होंगे फीचर्स

वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए OPPO Reno5 Pro 5G में एआई हाईलाइट्स वीडियो भी मिलेगा। ऐसे में आपको क्लियर और ब्राइट वीडियो आउटपुट मिलेगा। OPPO Reno5 Pro 5G में अल्ट्रा नाइट वीडियो और लाइव HDR भी मिलेगा।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/392FhFb

अब चोरी नहीं होगी वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो; अनजान यूजर्स न देख पाएंगे न स्क्रीनशॉट ले सकेंगे, फॉलो करें ये ट्रिक

कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और अपने अकाउंट पर प्रोफाइल लॉक करके रखते हैं ताकि कोई अनजान व्यक्ति उनके अकाउंट में ताक-झांक न कर सके, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर मिलने वाले इन फीचर्स के बारे में लगभग सभी जानते होंगे। लेकिन अगर आप वॉट्सऐप पर भी अपनी लाइफ प्राइवेट रखना चाहते हैं। आप डिस्प्ले फोटो का उपयोग तो करना चाहते हैं लेकिन दूसरों को नहीं दिखाना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जो आपके बहुत काम आ सकती है। चलिए शुरू करते हैं...

इन स्टेप्स को फॉलो कर वॉट्सऐप प्रोफाइल पिक्चर छिपा सकते हैं...

अगर आप चाहते हैं कि आपकी फोटो केवल वही लोग देखें जिनका नंबर आपके फोन में सेव्ड है तो आप इस सेटिंग को My Contact में बदल दें।
  • सबसे पहले वॉट्सऐप (WhatsApp) खोलें और Settings पर जाएं।
  • Account पर क्लिक करके फिर Privacy पर क्लिक करें।
  • अब, प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • वॉट्सऐप पर डिफॉल्ट सेटिंग में आपकी प्रोफाइल फोटो पर Everyone यानी सभी को देखने की अनुमति होती है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी फोटो केवल वही लोग देखें जिनका नंबर आपके फोन में सेव है तो आप इस सेटिंग को My Contact में बदल दें।
  • अगर आप चाहते हैं कि कोई भी इसे न देखे, तो No One चुनें। इससे वॉट्सऐप पर सभी के लिए आपकी तस्वीर छिप जाएगी।
  • एक बार जब आपकी प्रोफाइल फोटो छिप जाएगी, तो जो लोग आपको मैसेज भेज रहे हैं उन्हें डीपी में ग्रे कलर का फोटो दिखेगा।

क्यों छिपाएं वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो?
आपकी वॉट्सऐप प्रोफाइल पिक्चर को सभी वॉट्सऐप यूजर्स आसानी से देख सकते हैं और अगर इसे छिपाया नहीं गया है तो स्क्रीनशॉट लेकर इसे सेव भी किया जा सकता है और इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है। परिवार और दोस्तों के अलावा वॉट्सऐप पर कुछ ऐसे लोगों से भी बात की होती जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं होते हैं। अगर आपकी प्रोफाइल पिक्चर छिपी नहीं है, तो कोई भी इसे देख सकता है और स्क्रीनशॉट ले सकता है। बेहतर होगा कि आप अपनी प्रोफाइल फोटो उन लोगों से छिपाएं जिन्हें आप नहीं जानते। इसके अलावा, आप चाहे तो केवल उन्हीं लोगों को अपना फोटो दिखा सकते हैं जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
WhatsApp profile photo will no longer be stolen; Unknown users will not be able to see or take screenshots, follow this trick


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LmktjM

10 करोड़ डेबिट-क्रेडिट कार्ड मालिकों का डाटा डार्क वेब पर लीक, बिटकॉइन के बदले हो रही बिक्री

डार्क वेब पर 10 करोड़ से अधिक डेबिट और क्रेडिट कार्ड मालिकों की संवेदनशील जानकारियां लीक हो गई हैं।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3rS1Q8f

मैग्नाइट पर बड़ा दाव लगा रही निसान मोटर्स इंडिया, प्रॉडक्शन बढ़ाने के लिए 1,000 वर्कर्स की भर्ती करेगी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय CoWIN ऐप जारी किया, यहां रजिस्ट्रेशन कराने के बाद होगा वैक्सीनेशन; अभी ऐप स्टोर पर नहीं आया

साल 2021 की शुरुआत कोविड वैक्सीन की गुड न्यूज के साथ हुई है। कोविशील्ड और कोवैक्सिन' नाम की वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में लोगों तक इस वैक्सीन को पहुंचाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ऐप जारी कर दिया है। वैक्सीनेशन के लिए तैयार किए गए इस ऐप का नाम कोविन (CoWIN) है। कोविन ऐप की मदद से वैक्सीन डिलीवरी की रियल टाइम मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। ऐप के जरिए सरकार वैक्सीनेशन हो चुके लोगों का डेटा सुरक्षित रख पाएगी।

इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। हालांकि, अभी ये ऐप गूगल प्ले स्टोर या एपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक, अभी इस ऐप के प्रोडक्शन का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में यूजर्स इसे डाउनलोड करने की गलती भी न करें।

क्या है कोविन ऐप?
कोविन (कोविड-19 वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क), eVIN (इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) का अपग्रेडेड वर्जन है। एप्लिकेशन का काम पूरा होने के बाद इसे गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि कोरोना वैक्सीन के टीके लोगों को 3 चरणों में लगाए जाएंगे। इनमें पहले चरण में सभी फ्रंटलाइन हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों शामिल हैं। आखिर में गंभीर स्थिति वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा।

कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस
कोविन ऐप पर वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिलहाल ऐप इन्स्टॉल नहीं कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस कुछ इस तरह की होगी।

  • कोविन की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो और आईडी की जरूरत होगी।
  • आईडी में वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन डॉक्युमेंट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने मोबाइल नंबर की जानकारी भी देनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन होते ही SMS के जरिए वैक्सीनेशन की डेट, टाइम और जगह दी जाएगी।

कोविन ऐप के 5 मॉड्यूल
इस ऐप से वैक्सीनेशन की प्रोसेस, एडमिनिस्ट्रेटिव एक्टिविटीज, टीकाकरण कर्मियों और उन लोगों के लिए एक मंच की तरह काम करेगा, जिन्हें वैक्सीन लगाई जाना है। इसमें 5 मॉड्यूल दिए हैं। जिसमें प्रशासनिक मॉड्यूल, रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, वैक्सीनेशन मॉड्यूल, लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और रिपोर्ट मॉड्यूल शामिल है।

  • प्रशासनिक मॉड्यूल: वे लोग जो वैक्सीनेशन इवेंट का संचालन करेंगे। इस मॉड्यूल के जरिए वे सेशन तय कर सकते हैं, जिसके जरिए टीका लगवाने के लिए लोगों और प्रबंधकों को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिलेगी।
  • रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल: उन लोगों के लिए होगा जो टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।
  • वैक्सीनेशन मॉड्यूल: उन लोगों की जानकारियां को वेरिफाई करेगा, जो टीका लगवाने के लिए अपना रजिट्रेस्शन करेंगे और इस बारे में स्टेटस अपडेट करेगा।
  • लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल: इसके जरिए टीकाकरण के लाभान्वित लोगों को मैसेज भेजे जाएंगे। इससे क्यूआर कोड भी जनरेट होगा और लोगों को वैक्सीन लगवाने का ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
  • रिपोर्ट मॉड्यूल: इसके जरिए टीकाकरण कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट तैयार होंगी। जैसे, टीकाकरण के कितने सेशन हुए, कितने लोगों को टीका लगा, कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन के बावजूद टीका नहीं लगवाया आदि।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोविन की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो और आईडी की जरूरत होगी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pM4PgD

Airtel के इस सस्ते प्लान में रोज मिल रहा 1.5GB डाटा

Airtel का यह एक मासिक प्लान है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के तहत हर रोज 1 जीबी डाटा ही मिलता था लेकिन अब रोजाना 1.5 जीबी डाटा मिलेगा, हालांकि यह ऑफर फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए ही है।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3b0ZIoO