Sunday, 10 May 2020

सोमवार को लॉन्च होंगे रियलमी नारजो 10 और नारजो 10A स्मार्टफोन, 12:30pm बजे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे इवेंट

रियलमी नारजो 10 और रियरमी नारजो 10A सोमवार को भारतीय बाजार में लॉन्च होंगे। पहले इन्हें 26 मार्च को लॉन्च किया जाना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग डेट आगे बढ़ती चली गई। देश के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन नियमों में मिली ढील के बाद कंपनी ने इसे सोमवार को लॉन्च करने का फैसला लिया है। जानिए लॉन्चिंग इवेंट से जुड़ी डिटेल्स और फोन के कुछ खास फीचर्स...

रियलमी नारजो 10 और नारजो 10A के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स- कंफर्म

दोनों फोन में कई सारे फीचर्स एक जैसे होंगे तो कई फीचर्स दोनों को एक-दूसरे से अलग करेंगे। टीजर के मुताबिक, दोनों में ही 5000 एमएएच बैटरी मिलेगी। कंपनी बॉक्स में ही फास्ट चार्जर दे सकती है।
इसके अलावा दोनों में ही 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो वॉटरड्रॉप नॉज से लैस होगा। दोनों में ही 89.8 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो मिलेगा।
नारजो 10A में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जबकि नारजो 10 में चार रियर कैमरे मिलेंगे। नारजो 10A में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलेगा।

रियलमी नारजो 10 और नारजो 10A के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स- लीक रिपोर्ट

नारजो 10 में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इसमें 3 जीबी और 4 जीबी रैम ऑप्शन मिलेगा। वहीं नारजो 10A में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और सिंगल 3 जीबी रैम ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। दोनों फोन एंड्रॉयड 10 विद रियलमी यूआई और एचडी प्लस (720x1,600 रेजोल्यूशन) डिस्प्ले से लैस होंगे।
नारजो 10 के कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्र-वाइड-एंगल लेंस, मोनोक्रोम सेंसर और मैक्रो लेंस मिलेगा और 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर मिलेगा। जबकि नारजो 10A में 12 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है।

रियलमी नारजो 10 और नारजो 10A: लॉन्चिंग लाइवस्ट्रीम


लॉकडाउन के कारण कंपनी इसका लाइव इवेंट होस्ट करेगी। इवेंट 11 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इवेंट को रियलमी फेसबुक पेज और कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अवेलेबल इवेंट पेज पर देखा जा सकेगा।

रियलमी नारजो सीरीज: सेल डिटेल


इसकी बिक्री खासतौर से फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। इसके अलावा इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल पार्टनर से भी खरीदा जा सकेगा।
जब तक लॉकडाउन नियमों में पूरी तरह से छूट नहीं मिल जाती। इसके बिक्री सिर्फ ग्रीन और ऑरेंज जोन में ही सीमित रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पहले इन्हें 26 मार्च को लॉन्च किया जाना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fAczOI

No comments:

Post a Comment